हिमाचल: ट्रक यूनियन प्रधान के 30 वर्षीय भतीजे की कार ट्रक से भिड़ी, जिसने भी देखा दहल गया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: ट्रक यूनियन प्रधान के 30 वर्षीय भतीजे की कार ट्रक से भिड़ी, जिसने भी देखा दहल गया

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सिरमौर जिले के पांवटा साहिब से सामने आया है। यहां स्थित भूपपुर में एनएच पर तेज रफ्तार गाड़ी का संतुलन बिगडऩे से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कार चालक युवक की जान चली गई है। मृतक युवक सिरमौर ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के प्रधान राजिंदर सिंह नारंग का भतीजा था। जिसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है। मृतक का नाम गुरु प्रताप सिंह था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: आठ विषयों की TET परीक्षा की डेट आई सामने, कल से शुरू होगा आवेदन; देखें डेटशीट

हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक गुरु प्रताप सिंह के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हाईवे पर किसी वाहन या फिर राहगीर को बचाने की कोशिश में उसकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बोलेरो-कैम्पर की टक्कर में दो की गई जान; पिता-बेटी ने लगा दी छलांग, बच गए दोनों

बतौर रिपोर्ट्स, गुरप्रताप सिंह अपनी कार से बद्रीपुर से बातापुल की तरफ जा रहा था कि रैनबैक्सी चौक पर कार अनियंत्रित होकर एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 2 हफ्ते पहले दूल्हा बना था CRPF जवान, अचानक गई जान; दुल्हन पर टूटा दूखों का पहाड़

कार ट्रक में बहुत जोर से टकराई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। इस दौरान सिविल अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि एक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को लाया गया था, लेकिन वह अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था।  डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमोर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ