हिमाचल: देर रात दोस्तों के साथ छत पर बैठ किया नशा, सुबह कमरे में लटका हुआ मिला युवक

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: देर रात दोस्तों के साथ छत पर बैठ किया नशा, सुबह कमरे में लटका हुआ मिला युवक

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के युवाओं द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आया है। जहां पर एक एक 30 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

मायके में रह रही है पत्नी, पीछे छोड़ गया मासूम बेटी 

मिली जानकारी के अनुसार बद्रीपुर के 30 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार जामनीवाला रोड का रहने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र सुरेंद्र सिंह ने देर रात दो अन्य युवकों के साथ घर की छत पर बैठकर नशा किया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 2,000 KM दूर से मजदूरी करने आया था; दो भाइयों ने पीट-पीट कर मार डाला

इसके बाद अपने कमरे में चला गया। सुबह करीब 11 बजे परिजनों ने जब दरवाजा खोला तो युवक को फंदे से लटका पाया। उन्होंने देखा कि युवक ने दुपट्टे का फंदा बनाया हुआ है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में चतुर हुए छोटे ठाकुर: नड्डा के साथ मिल बिखेरी ऐसी गोटियां की जयराम हुए हैरान

परिजनों ने चाकू से दुपट्टा काट कर शव नीचे उतारा और पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचली सरदार निकले असरदार, नंगी लड़की ने फंसना चाहा; पम्मी जी ने कर दिया गेम

बताया जा रहा है कि मृतक की एक साल की बेटी भी है। पत्नी कुछ समय से मायके में रह रही है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले की पुष्टि डीएसपी वीर बहादुर ने की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ