यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस के तीन नेताओं ने दिखाया बड़ा दिल: कोरोना मरीजों के लिए दीं 5 एम्बुलेंस
मिली जानकारी के अनुसार इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया गया। बतौर रिपोर्ट्स, रजाना निवासी तीन युवक एक वैगनार में सवार होकर बड़ग गांव की ओर जा रहे थे। कुछ ही दूरी पर खडौन खाले के पास चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे कार करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में दवा विक्रेताओं पर एक्शन: बिना पर्ची की बेची दवाएं तो सस्पेंड हुआ लाइसेंस
इसमें रजाना निवासी 24 वर्षीय सचिन, 31 वर्षीय विजेंद्र और 25 वर्षीय वीरेंद्र घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों की सहायता से खाई से निकाल कर निजी वाहन के जरिये सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सचिन और विजेंद्र को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू में बदलाव पर CM जयराम का बड़ा बयान, जानें क्या बोले
हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इनमें सचिन की हालत नाजुक बताई जा रही है। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों को मौके पर भेज दिया गया है। हादसे के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks