हिमाचल: मछली को आटा डालने गए 3 बच्चे दलदल में फंसे, 2 बचे लेकिन एक डूब गया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: मछली को आटा डालने गए 3 बच्चे दलदल में फंसे, 2 बचे लेकिन एक डूब गया

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां स्थित थाना नालागढ़ के तहत गांव गोलजमाला में तालाब में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। 

वहीं, इस घटना का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम करवाने के बाद इस मामले की छानबीन भी शुरू कर दी गई है। 

यहां पढ़ें कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा 

पुलिस द्वारा इस हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि नवजोत सिंह (4) पुत्र कर्म चंद निवासी गोलजमाला, तहसील नालागढ़ अपनी माता के साथ गांव के ही एक तालाब में मछलियों को आटा डालने गया था और माता के साथ वापस आ गया था लेकिन वापस आते वक्त उन्हें एक महिला मिली और उसके साथ बच्चे भी थे तो नवजोत उन्हीं बच्चों के साथ वापस उसी तालाब पर चला गया और बच्चे तालाब में पानी से खेलने लग गए। इसी दौरान बच्चे तालाब में दलदल में फंस गए।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: टैक्सी से बरामद की गईं नशीली दवा की शीशियां; ड्राइवर हुआ अरेस्ट

बताया गया कि महिला ने कड़ी मशक्कत के बाद 2 बच्चों को तो निकाल लिया लेकिन वह नवजोत को नहीं निकाल पाई। लोगों ने इकट्ठे होकर नवजोत को बाहर निकाला और नालागढ़ अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सूचना मिलने के बाद एचसी इंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। एएसपी नालागढ़ विवेक ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है और शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ