हिमाचल में दिनदहाड़े चली गोलियां: एक की गई जान, दो पहुंचे अस्पताल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में दिनदहाड़े चली गोलियां: एक की गई जान, दो पहुंचे अस्पताल

सोलन। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से आपराधिक गतिविधियां काफी तेजी से बढ़ रही हैं। इस सब के बीच ताजा अपडेट प्रदेश के सोलन जिले से सामने आई है। जहां पर, अपराधियों के मन से पुलिस प्रशासन का खौफ कुछ इस तरह ख़त्म हो गया कि इन्होंने दिन दहाड़े गोलियां चला दीं। यह वारदात नालागढ उपमंडल के खेडा में सोमवार दोपहर पेट्रोल पंप के नजदीक पेश आई। 

यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट के 20 प्रमुख फैसले: यहां एक क्लिक में जानें सबकुछ- पूरी डीटेल के साथ

मिली जानकारी के मुताबिक़ दिन दिहाड़े पहले हाईवे पर एक स्कार्पियो ने खेडा की तरफ से आ रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद जैसे ही कार में सवार युवक बाहर निकले तो स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने गोलियां दागनी शुरू कर दी। इसमें से एक गोली कार बैठे एक व्यक्ति के सीने में जा लगी। वहीं, दो-तीन फायर अन्य कार सवारों को भी लगे। इस पूरे गोलीकाण्ड में जहां एक शाखे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो व्यक्ति घायल हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: CM जयराम और प्रशासन को गाली देकर एक बार गिरफ्तार हुआ था, फिर दोहराई गलती; अब जेल भेजा

वहीं, इस क्रूर वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार होने में सफल हो गए है।  घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क पर खून व दरात जैसे हथियार भी थे। वहीं, वारदात का पता चलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों घायलों को आगामी इलाज के नालागढ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स एक शख्स को मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में हद हाल: झोलाछाप डॉक्टर ने किया कोरोना मरीज का इलाज, चली गई जान

सूचना मिलने के बाद एसपी रोहित मालपानी ने भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद एसपी ने अस्पताल जाकर घायलों की जानकारी जुटाई। सूत्रों की मानें तो मरने वाला शख्स पिछले कई सालों से नानोवाल खेडा में रहा रहा था। वहीं, इस सब के बीच अस्पताल में इलाजरत दोनों घायलों की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। मृतक की पहचान फ़िलहाल सार्वजानिक नहीं की गई है। 

यह भी पढ़ें: कैबिनेट के बाद जयराम सरकार का बड़ा फैसला: हजारों अंशकालिक बनेंगे दैनिक वेतनभोगी, आदेश जारी

वहीं, अभी तक ह्त्या की वजह भी साफ़ नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वारदात को पुरानी रंजिश के कारण अंजाम दिया गया है। उधर एक अन्य जानकारी मुताबिक आरोपियों की तलाश में एसपी रोहित मालपानी ने खुद भी मोर्चा संभाला हुआ है। फ़िलहाल इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ये भी बताया जा रहा है कि कई राउंड फायर हुए है। ये भी ये बताया जा रहा है कि मरने वाले युवक बैरछा का रहने वाला है। जिसकी पहचान सिमरन उर्फ़ सिम्मों के तौर पर की जा रही है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ