हिमाचल प्रदेश : ट्रक में पीछे से जा घुसी ऑल्टो, चल बसे दो सगे भाई; एक एयरफ़ोर्स में था

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल प्रदेश : ट्रक में पीछे से जा घुसी ऑल्टो, चल बसे दो सगे भाई; एक एयरफ़ोर्स में था

मंडी। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे कहीं से भी थमने का नाम नहीं ले रहे, ताजा मामला प्रदेश के मंडी जिले स्थित सुंदरनगर से सामने आया है। जहां पर देर रात एक ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में दो सगे भाइयों की जान चली गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: भतीजे की शादी में शामिल होने आई स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने ठोंका, नहीं बची

वहीं, पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। यह हादसा बल्ह क्षेत्र के ड़डौर में पेश आया। मृतक भाइयों में से एक भाई एयरफ़ोर्स में तैनात था, जबकि दूसरा भाई परिचालक के पद पर कार्यरत था। दोनों भाइयों की मौत से उनके पैतृक गांव में शोक की लहर है। 


यह भी पढ़ें: जयराम सरकार ने हफ्ते भर के लिए टाल दिया 10वीं-12वीं बोर्ड और कॉलेज परीक्षाओं पर फैसला

जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के ड़डौर में रात 3 बजे ट्रक के पीछे से एक ऑल्टो कार घुस गई। हादसे में दो सगे भाइ घायल हो गए। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार के भर्ती कराया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों सगे भाई मंडी जिला के धर्मपुर के पेहढ़ गांव के रहने वाले थे।डीएसपी अनिल पटियाल ने घटना की पुष्टि की है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ