हिमाचल: 13 साल की लड़की को भगा ले गया पड़ोसी; बेबस पिता पहुंचा पुलिस के पास

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 13 साल की लड़की को भगा ले गया पड़ोसी; बेबस पिता पहुंचा पुलिस के पास

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा अपडेट के अनुसार यहां स्थित हरोली उपमंडल के तहत आते एक गांव में रहने वाली एक 13 साल की नाबालिग लड़की पिछले 4 दिनों से लापता है। वहीं, गायब होने के चार दिन भी घर ना लौटने और किसी तरह की खोजखबर ना मिलने पर बेबस पिता ने पुलिस के दर पर अपनी बेटी को खोजने की गुहार लगाई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पूरा गांव जिसे कहता था दादी-दादी, मरी तो कोई नहीं हुआ कंधा देने को राजी

पिता द्वारा अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर अपनी बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी गई शिकायत में पिता ने बताया है कि 13 मई को बेटी घर से बाहर गई हुई थी, लेकिन आज दिन तक वापस घर नहीं आई। परिजनों ने बेटी की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। किशोरी के नंबर पर कॉल करना चाहा, तो नंबर बंद पाया गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: छाती में उठा हल्का सा दर्द, गिरा और मर गया; पत्नी व बेटी हुई बेसहारा

पिता ने शक जाहिर करते हुए बताया कि पड़ोस का एक युवक भी उसी दिन से लापता है, जिसका भी मोबाइल बंद है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें इस बात का पूरा यकीन है कि बेटी को पड़ोसी युवक बहला-फुसला कर शादी का झांसा देकर कहीं ले गया है। डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को मामले को लेकर शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ