हिमाचल: 30 वर्षीय युवती ने पशुशाला में जाकर लगा लिया फंदा, डिप्रेशन से थी पीड़ित

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 30 वर्षीय युवती ने पशुशाला में जाकर लगा लिया फंदा, डिप्रेशन से थी पीड़ित

ऊना। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना महामारी के इस दौर के बीच सूबे में आत्महत्या के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र से सामने आया है। 

यहां स्थित गांव भंजाल में 30 वर्षीय युवती ने घर के समीप बनी पशुशाला में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवती की पहचान उमा देवी पुत्री सुरम सिंह निवासी भंजाल के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मां के साथ घर से बाहर निकला था 8 वर्षीय मासूम; तेज रफ्तार कर ने रौंद कर छीनी जिंदगी

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती डिप्रेशन की मरीज थी, जिसकी दवाई भी चल रही थी। 

यह भी पढ़ें: जयराम सरकार का ऐलान: इन सफाई कर्मियों को मिलेगी 6000 रूपए प्रोत्साहन राशि

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह उमा देवी ने खाना बनाया और सभी ने खाना खाया। दोपहर बाद उमा पशुशाला की ओर चली गई। काफी देर तक जब उमा वापिस नहीं आई, तो परिजन पशुशाला में पहुंचे। 

परिजनों ने देखा तो उमा फंदे पर झूल रही थी, जिसे नीचे उतारकर परिजन तुरंत अंब अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में खाकी दागदार: महिला कांस्टेबल से 'गंदा व्यवहार' करता था अधिकारी, बुरा फंसे साहब

डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा इस संबंध में गहन छानबीन की जा रही है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ