हिमाचल से सबसे बड़े 'मतधारी' जिला परिषद् सदस्य हैं लापता! इलाके में बंटे पोस्टर, जड़े आरोप

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल से सबसे बड़े 'मतधारी' जिला परिषद् सदस्य हैं लापता! इलाके में बंटे पोस्टर, जड़े आरोप

ऊनाः चुनाव के समय में हर प्रत्याशी लोगों के घर-घर जाकर उनसे वोट मांगते हैं। वहीं चुनाव जीतने के बाद वो क्षेत्र से मानो नदारद ही हो जाते हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला ऊना जिले से सामने आया है। जहां पर किसी अनजान वाहन द्वारा जिला परिषद सदस्य चैतन्य शर्मा के गुमशुदगी के पोस्टर फेंके गए हैं। 

हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि ये पोस्टर किसके द्वारा फेंके गए हैं। लेकिन कहीं ना कहीं इन पोस्टरों के माध्यम से उक्त लोग यह साबित करना चाहते हैं कि वे जिला परिषद यदस्य के कामों से खुश नहीं हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचलः सुबह सवेरे पत्नी को बचाने के लिए जंगली सूअर से भिड़ गया पति, दोनों पहुंचे अस्पताल

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह भंजाल के जिला परिषद सदस्य चैतन्य शर्मा के गृह क्षेत्र में अज्ञात वाहन द्वारा कुछ पोस्टर फेंके गए। वहीं इन पोस्टरों में जिला परिषद चैतन्य शर्मा और उनके पिता को गुमशुदा बताया गया है। यह पोस्टर गगरेट बचाओ मंच के नाम से बांटे जा रहे हैं। 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में  चैतन्य शर्मा सबसे अधिक वोटों से चुनाव जीतने वाले ज़िला परिषद प्रत्याशी हैं। उन्होंने चुनाव में पार्टी टिकट न होने के बावजूद भारी बहुमत हासिल किया था।

यह भी पढ़ें: बुरी खबर: ब्‍लैक और व्‍हाइट के बाद येलो फंगस ने दी दस्तक, हैं दोनों से ज्यादा खतरनाक

वहीं इस पूरे मामले को लेकर चैतन्य शर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि वो रोजाना 200 से अधिक फोन सुनते हैं और उनकी तीन गाड़ियां सैनिटाइजेशन के कार्य में लगी हुई हैं। इसके अलावा तीन एंबुलेंस क्षेत्र में मरीजों को सुविधा दे रही हैं। 

वहीं, एक गाड़ी लगातार राशन बांटने के कार्य में जुटी हुई है, यहां तक की ऑक्सीजन सिलेंडर भी मरीजों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि इस मामले में वह क्‍या सफ़ाई दें, उनका काम खुद ऐसे लोगों को जवाब दे रहा है।

यह भी पढ़ें: हिमाचलः एंबुलेंस में अचानक से लग गई आग, ड्राइवर निकला होशियार; इस तरह पाया काबू

गौरतलब है कि इस पूरे मामले में राजनतिक प्रतिशोध साफ़ नजर आ रहा है, क्योंकि चैतन्य शर्मा ने इन चुनावों में करिश्मा करते हुए पूरे हिमाचल में सबसे ज्यादा ज्‍यादा मतों से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया था और दो बड़ी राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त करवा दी थी। ऐसे में यह भी संभव है कि उनकी छवि को दागदार बनाने के लिए विपक्षियों द्वारा यह षडयंत्र रचा जा रहा हो। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ