हिमाचल: सुबह-सवेरे घर से निकला मजदूर; खड्ड में पड़ा मिला- टूट चुकी थी सांसें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: सुबह-सवेरे घर से निकला मजदूर; खड्ड में पड़ा मिला- टूट चुकी थी सांसें

ऊनाः हिमाचल प्रदेश में हादसों में लगातार हो रही वृद्धि एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। इसी कड़ी में ताजा मामला ऊना जिले के गांव बडूही से सामने आया है। जहां एक 42 वर्षीय प्रवासी मजदूर का शव खड्ड में तैरता हुआ मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल शर्मसार: सगी बहन बोली- मुझे छेड़ता है मेरा भाई, दर्ज हुई FIR

बता दें कि रोजाना की तरह प्रवासी मजदूर काम के लिए घर से निकला था। जब देर रात भी मजदूर घर ना लौटा तो उसके परिजन घबरा गए और उसे ढूंढने के लिए निकल पड़े। इसी दौरान जब वो खड्ड के किनारे पहुंचे तो उन्होंने देखा कि किनारे पर साइकिल खड़ी थी और शव पानी में तैर रहा था। वहीं, मौके पर मौजूद स्थानीय व्यक्ति ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मेडिकल कॉलेज ने छिपाई कोरोना पेंशट की सच्चाई, फोन पर बात भी नहीं करने दी- गई जान

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक की पहचान रामपाल निवासी मुरादाबाद यूपी के रूप में हुई है। जानकारियों की मानें तो रामपाल पिछले 15 सालों से गांव बडूही में परिवार सहित रह रहा था।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ