यह भी पढ़ें: हिमाचल में मानवता शर्मसार: कहीं चारपाई से नीचे उतारने के लिए नहीं आया कोई, कहीं डंडे से बांधा शव
इस के अलावा 63 वर्षीय आरोपी शख्स ने दूसरे मकान की छत पर सो रही मां-बेटी समेत कुल पांच लोगों पर हमला कर उन्हे बुरी तरह से घायल कर दिया। आरोपी शख्स भी बिहार का निवासी ही बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में थमी कोरोना की रफ़्तार: 1309 नए केस, रिकवरी चार हजार; आज गई 59 की जान
यह वाकया जिले के हरोली उपमंडल के तहत पड़ने वाले बढ़ेडा गांव से सामने आया है। मृतक युवक की पहचान बिहार के मधेपुरा जिले के नारायणगढ़ निवासी रणबीर कुमार पुत्र विनोज शाह के रूप में की गई है। घटना में घायल हुई बेटी और मां समेत कुल पांच लोगों को इलाज के लिए रिजनल असप्ताल ले जाया गया है। जहां से बेटी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगामी इलाज के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान- 15 जून के बाद 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं! हम तैयार हैं
मिली जानकारी के मुताबिक यह वारदात रविवार और सोमवार की रात पेश आई। जब बिहार के बेगुसराय जिले के तहत आते बरौनी तहसील के सिमरिया गांव निवासी 63 वर्षीय शंकर निषाद ने चार प्रवासी मजदूरों सहित दूसरे मकान की छत पर सो रही मां बेटी पर अचानक से हमला बोल दिया। इस वारदात में घायल हुए लोगों की पहचान निखिल, मनोज, रंजीत और रणबीर कुमार के रूप में हुई है। वहीं स्थानीय गांव निवासी सीमा देवी और उसकी बेटी अंजली भी घायल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल अलर्ट: ब्लैक फंगस का एक और मरीज मिला, नाक में है संक्रमण- करना पड़ेगा अलग!
घटना के तुरन्त बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी रीजनल असप्ताल ले जाया गाया। जहां रणबीर को डॅाक्टर्स द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अंजली की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं वाकये का पता चलने के तुरन्त बाद पुलिस अधीकक्षक अर्जित सेन ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं वारदात के संबंध में अन्य लोगों से जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि आरोपी शंकर निषाद के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks