बतौर रिपोर्ट्स, युवक लुमिनस इंडस्ट्री में काम करता था। पिछले कई दिन से उसका कमरा बंद था। आज सुबह उसकी लाश बरामद की गई है।
यह भी पढ़ें: मंडी-फतेहपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस तैयार: तीन विधायक और दो पूर्व मंत्रियों को सौंपी कमान
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान अनिल शर्मा पुत्र रमन निवासी ठियोग के तौर पर हुई है। हालांकि, युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: भतीजे की शादी में शामिल होने आई स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने ठोंका, नहीं बची
मिली जानकारी के अनुसार अनिल शर्मा का कमरा पिछले कई दिन से बंद था। शक होने पर शुक्रवार रात को करीब 8 बजे किसी ने स्थानीय प्रधान और पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे के दरवाजे को काटकर अंदर देखा तो अनिल का शव फंदे से लटका हुआ था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में शादी और 15 तो सिर्फ वेटर थे: फ्लाइंग स्क्वायड की टीम आई पर किया कुछ नहीं
इसके बाद इसकी सूचना इसके परिजनों को दी गई, जिन्होंने पुलिस को अपने पहुंचने तक शव को फंदे से उतारने से मना कर दिया।
शनिवार सुबह उनके पहुंचने पर ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कमरे का निरीक्षण किया और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। उधर, डीएसपी अंब सृष्टि पांडे का कहना है कि युवक ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks