जयराम सरकार ने नहीं लगाया लॉकडाउन तो इस शहर के लोग खुद लगा लेंगे, लिया फैसला

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम सरकार ने नहीं लगाया लॉकडाउन तो इस शहर के लोग खुद लगा लेंगे, लिया फैसला

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज शाम सर्वदलीय और कल 5 मई को कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जाना तय हुआ है। इन बैठकों को लेकर इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश सरकार सूबे के कुछ जिलों में लॉकडाउन लगाने या सख्ती बढाने जैसे फैसले ले सकती है। इस सब के बीच प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: लपटों में घिरी गाय को बचाने के लिए महिला ने लगा दी जान की बाजी, खुद झुलस गई

कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए व्यापार मंडल हमीरपुर ने फैसला लिया है कि अगर जयराम कैबिनेट कल शाम तक लॉकडाउन नहीं लगाती है तो वह खुद ही अपनी दुकानें बंद कर लेंगे। 

हमीरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सोनी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस वक्त शहर में दो दर्जन के करीब दुकानदारों के कोरोना पॉजिटिव आने पर दुकानों पर ताले लटके हुए हैं। इसलिए व्यापार मंडल चाहता है कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया जाए।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: फर्जी दस्तावेज के सहारे बन गया डाक सवाल, अब जाकर खुली पोल नौकरी गई

सोनी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि पांच मई को होने वाली हिमाचल कैबिनेट की बैठक में अगर लॉक डाउन पर कोई निर्णय नहीं होता तो व्यापारी वर्ग अपने स्तर पर ही बाजारों को बंद रखने का निर्णय ले लेगा। 

वहीं, स्थानीय दुकानदारों से जब इस मुद्दे पर बात की गई तो सभी ने एक स्वर में कोविड संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन को एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह आए दिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे है उन्हें देखते हुए सरकार को लॉकडाउन जैसे कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ