हिमाचल: 10 जिलों में बारिश-अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी, जानिए कब तक खराब रहेगा मौसम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 10 जिलों में बारिश-अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी, जानिए कब तक खराब रहेगा मौसम

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदलाव को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने सूबे में मौसम खराब होने की चेतावनी देते हुए प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 

13 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 11 मई को दोबारा से मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: दाह संस्कार करने गए थे हो गई जल समाधि, जलस्तर बढ़ने से खड्ड में बहा शव

शनिवार को भी प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय दस जिलों में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी हुई है। वहीं ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं किन्नौर व लाहौल-स्पीति में बर्फबारी की संभावना है। मैदानी जिलों में 8 और अन्य क्षेत्रों में 13 मई तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बड़ा फ्रॉड: KYC अपडेट के नाम पर खाते से साफ़ हो गए 7 लाख 80 हजार, जानें

इस सब के बीच मैदानी जिलों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बदलने से ठंड बढ़ गई है। राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए रहे। शाम करीब पांच बजे शहर में हल्की बारिश हुई। सोलन में लगातार दूसरे दिन भी बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई।

यह भी पढ़ें: गुड़िया मामले की सुनवाई से अलग हुए जस्टिस चौहान; दोबारा जांच की याचिका पर विचार अभी नहीं

मई में भी हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह रोहतांग, कुंजुम दर्रा, बारालाचा और पांगी व भरमौर की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई। सोलन में लगातार दूसरे दिन भी ओलावृष्टि हुई। कुल्लू-मनाली, शिमला और चंबा के कई क्षेत्रों में बादल बरसे। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ