शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम सुहाना हो रखा है। कोविड कर्फ्यू के इस दौर में जहां लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। वहीं, इंद्र देव खुलकर क्रीड़ा-क्रंदन करने में जुटे हुए हैं।
हालांकि, इस बारिश बर्फ़बारी की वजह से जहां कई जगहों पर से भूस्खलन की घटनाओं की रिपोर्ट सामने आ रही है। वहीं, सूबे में हो रही ओलावृष्टि की वजह से किसान और बागवानों को भी काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
16 तक खराब रहेगा मौसम, 19 मई से फिर बिगड़ेगा
इस सब के बीच बीते कल खबर सामने आई थी कि सूबे में अभी चल रहा बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का दौर 16 मई तक तो जारी रहेगा ही।
वहीं, अब आज खबर सामने आई है कि 19 मई से पूरे प्रदेश में बादलों के फिर बरसने की संभावना है। पूरे प्रदेश में 16 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान उच्च पर्वतीय जिलों में बर्फबारी के आसार भी हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पेट दर्द के टेस्ट से पहले लगाया इंजेक्शन और चली गई जान, खुद गाड़ी चलाकर आया था अस्पताल
मैदानी हिस्सों में 15 से 18 मई तक मौसम साफ रहेगा, जबकि मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में 17 व 18 मई और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 16 से 18 मई तक मौसम रहेगा।
शुक्रवार को भी प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बेरहम कोरोना: दो मासूमों के सिर से छीन लिया ममता का आंचल, पिता पहले ही जा चुके हैं
वहीं, आज राजधानी शिमला में सुबह से मौसम खराब बना रहा दोपहर तक शहर में गरज के साथ बारिश हुई। इस दौरान अंधड़ भी चली, जिससे कुछ स्थानों पर बिजली गुल हो गई।
बारिश से अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है। शिमला और कुल्लू जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब सहित मटर व अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में बादल बरसे।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks