हिमाचल में मौसम का येलो अलर्ट: दो दिन होगी बारिश बर्फ़बारी, आंधी व आसमानी बिजली भी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में मौसम का येलो अलर्ट: दो दिन होगी बारिश बर्फ़बारी, आंधी व आसमानी बिजली भी

शिमला। हिमाचल प्रदेश बीते कल हुई बारिश और ओलावृष्टि के दौर के बाद अब एक बार फिर सूबे में मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आगामी दो दिनों के दौरान भी प्रदेश में बारिश व आंधी की संभावना जताई गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्नल की बेटी से कहा- पैसे दे नौकरी लगवा दूंगा, ठग लिए 5.84 लाख रूपए

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 4 व 5 मई को प्रदेश के चार जिलों में आंधी व आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 4 मई को सोलन और सिरमौर जबकि पांच अप्रैल को कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिमौर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में गज़ब खेल: कोविड रिपोर्ट आने से पहले ही कोविड हॉस्पिटल फरार हुआ मरीज

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व वर्षा जबकि निचले क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर करीब दो डिग्री तक की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: DC के दफ्तर पहुंचे देवता बोले- मंदिर बंद रहे तो गंभीर होंगे परिणाम

प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी के साथ शिमला व अन्य स्थानों पर जमकर बारिश और आसमानी बिजली गिरी। ओलावृष्टि के कारण शिमला सहित कई अन्य स्थानों पर फलदार पौधों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। रविवार को शिमला में बरसात जैसी बारिश को देख लोग हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोविड ने छीनी सांसें पर अंतिम इच्छा बता गई यह महिला प्रधान, जान कर करेंगे सलाम

बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश में पचास के करीब सड़कें बंद हैं। इनमें से 37 लाहुल स्पीति, तीन किन्नैार, शिमला व कुल्लू में कई सड़कें बंद हैं। रविवार को शिमला में करीब 20 मिलीमीटर,सुंदरनगर में 5 मिलीमीटर, मंडी में 5 मिलीमीटर कुल्लू में 3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधिक बारिश के कारण शिमला में कई स्थानों पर नालों में पानी अधिक आ गया।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ