बता दें कि रिफाइंड तेल के लिए खाद्य आपूर्ति निगम ने टेंडर नहीं निकाला है। उपभोक्ताओं को अगले माह से वैसे भी सरसों तेल 57 रूपए महंगा मिलेगा। विभाग की तरफ से इसकी जानकारी पहले से ही दे दी गई है। नए रेट्स के तहत एपीएल उपभोक्ताओं को 160 और बीपीएल को 155 रूपए प्रतिलीटर सरसों का तेल मिलेगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर पर ड्रिप स्टैंड से हमला; कोरोना पीड़ित के अटेंडेंट ने किया वार
बताया जा रहा है कि रिफाइंड तेल के दाम में भारी उछाल आया है। इसके चलते अगले महीने दो लीटर सरसों तेल ही देने का ही फैसला लिया गया है।
गौरतलब है कि हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इनमें 12.50 लाख एपीएल और 4.45 लाख बीपीएल उपभोक्ता हैं। सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर राशन उपलब्ध कराया जाता है। सरकार उपभोक्ताओं को एक लीटर रिफाइंड और एक लीटर सरसों तेल उपलब्ध कराती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 62 वर्षीय महिला को परिवार समेत हुआ कोरोना, तनाव में घर से निकली- चैकडैम में पड़ी मिली
वहीं, इस पूरे मसले को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि परिस्थितियों के हिसाब से ये सारे निर्णय लिए जाते हैं। बकौल गर्ग, मंत्री ने कहा कि सरकार खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से जनता को सब्सिडी दे रही है।
बीपीएल परिवारों को डिपुओं में दालें बाजार मूल्य से लगभग 30 रूपए प्रति किलो सस्ती और एपीएल परिवारों को 20 रूपए प्रति किलो सस्ती मिल रही हैं। बीपीएल परिवारों को चीनी 13 रूपए और एपीएल को 30 रूपए के हिसाब से मिल रही है। तेल और आटा भी बाजार से सस्ता है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks