हिमाचल के CRPF जवान ने मारी खुद को गोली: पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गया जवान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के CRPF जवान ने मारी खुद को गोली: पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गया जवान

मंडी/फतेहगढ़ साहिब। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के बल्ह हलके की पंचायत गलमा के गांव कोटलू के रहने वाले सीआरपीएफ हवलदार तेजवंत सिंह (42) की फतेहगढ़ साहिब में ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि यह ख़ुदकुशी का मामला है और जवान ने खुद से ही खुद को गोली मारी है। बतौर रिपोर्ट्स, सरकारी बंदूक से सिर में गोली लगने से तेजवंत की मौत हुई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़: बांट दिया एक्सपायरी डेट का न्यूट्रीशियन, मचा हड़कंप

कमांडेंट का भी कहना है कि तेजवंत द्वारा खुद गोली मारने की सूचना मिली थी। लेकिन पुलिस ने अचानक गोली चलने से मौत की बात कही है। पुलिस के कम्युनिटी सेंटर में सीआरपीएफ का सामान पड़ा है। वहां पर सीआरपीएफ की गार्द तैनात रहती है। तेजवंत की यहां ड्यूटी थी। 

वह कुछ दिनों पहले छुट्टी लेकर घर गया था। 10 मई को घर से फतेहगढ़ साहिब में ड्यूटी पर लौटा था। कोविड-19 के नियमों के तहत तेजवंत सिंह को कम्युनिटी सेंटर के स्टोर में बनाए क्वारंटाइन सेंटर में था। 

यह भी पढ़ें: आपदा में वोट बैंक का अवसर, हिमाचल के इन बुजुर्गों को 10 साल तक दो-दो हजार देगी कांग्रेस

यहां पर तेजवंत ने कुछ दिनों तक क्वारंटाइन रहना था। कमांडेंट हरमिदर सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह साढ़े सात बजे सूचना मिली कि हेड कांस्टेबल ने गोली मार ली है। 

मौके पर देखा तो जिस स्टोर में तेजवंत सिंह को क्वारंटाइन किया गया था, वहां खून ही खून बिखरा पड़ा था। तेजवंत ने सिर में गोली मारी थी। तभी इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसआइ अवतार सिंह ने कहा कि तेजवंत सिंह के पास सरकारी बंदूक से अचानक गोली चलने से मौत हुई है।

पत्नी, 11 वर्षीय बेटा और 14 वर्षीय बेटी पीछे छोड़ गया तेजवंत 

कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और न ही खुदकुशी के सबूत मिले हैं। परिवार वालों के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया। तेजवंत की ड्यूटी के प्रति बहुत लगन थी। 

छुट्टी के दौरान हिमाचल प्रदेश में कोविड के चलते बसें बंद कर दी गई थीं। बार्डर को सील कर दिया गया था। परिवार वालों ने छुट्टी बढ़ाने के लिए कहा था लेकिन तेजवंत नौ मई को अपनी बाइक पर ड्यूटी के लिए निकल गए थे। 

यह भी पढ़ें: CM जयराम का खरा आदेश: 31 अक्टूबर तक किया ये काम तो संकोच नहीं कार्रवाई होगी

करीब दो सौ किलोमीटर का सफर बाइक पर तय करके ड्यूटी पर पहुंचे। छोटे भाई पूर्ण चंद ने बताया कि उनकी दुनिया लुट गई है। तेजवंत का ही उसे सहारा था। वे दोनों भाई थे। कोई बहन नहीं है। तेजवंत अपने पीछे पत्नी, 11 वर्षीय बेटा और 14 वर्षीय बेटी छोड़ गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ