हिमाचली ड्राइवर से बेअंदाजी: पुलिस वाले पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, किया गया अरेस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचली ड्राइवर से बेअंदाजी: पुलिस वाले पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, किया गया अरेस्ट

मोहाली/बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर द्वारा पड़ोसी राज्य पंजाब में जाकर पुलिस के साथ बेअंदाजी करने की खबर सामने आई है। 

बतौर रिपोर्ट्स, अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित गांव झरमड़ी के पास नाका तोड़कर पुलिस कर्मियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपी विकास निवासी बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है।

पानीपत से ईंटें लेकर बिलासपुर आ रहा था ड्राइवर 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को डेराबस्सी अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, जांच अधिकारी जगतार सिंह सैनी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात झरमड़ी के पास पुलिस नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रात करीब 9:00 बजे अंबाला की ओर से आ रहे ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पार्वती नदी में गिर गई थी सरस्वती, दूसरे दिन सर्च के दौरान चट्टान के बीच मिली

चालक ने नाका तोड़ते हुए ट्रक पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश की और फरार हो गया। हालांकि इस दौरान कोई पुलिस मुलाजिम घायल नहीं हुआ है। 

सरसीणी के पास पुलिस ने ट्रक चालक को रोक लिया और इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक पर धारा 279, 337, 307, 427 व 186 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक चालक पानीपत से ईंटें लेकर बिलासपुर जा रहा था।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ