यह भी पढ़ें: हिमाचल: 200 फीट गहरी खाई में जा समाई कार, 3 पहुंचे अस्पताल- 2 गंभीर
मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम गुरजीत सिंह चीमा ने बताया 'स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी ने यह बॉक्स खोला था। कर्मनचारी को बॉक्स में इस्तेमाल किए खून से सने दस्ताने और एक इस्तेमाल किया हुआ कंडोम मिला। जिसके बाद उसने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।’
यह भी पढ़ें: कोरोना टीकाकरण को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन: यहां जानें सबकुछ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारसैन को यह मेडिकल सप्लाई शिमला में जिला स्टोर द्वारा दी गई थी। यहीं से जिले के सभी ब्लॉकों में जरूरी सामग्री भेजी जाती है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर तारा चंद ने मामले पर बात करते हुए कहा- ‘हमने अप्रैल महीने के आखिरी में ये स्पालाई उठाई थी। सप्लाई के कुछ दिन बाद हमने ये बॉक्स खोले थे।’
सामान के इस्तेमाल करने पर लगी रोक
उन्होंने आगे कहा- ‘मामला सामने आने के बाद हमने ब्लॉक के जिन भी प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स में इस लॉट से आए बॉक्स भेजे थे, उन्हें अभी इसे खोलने से मना कर दिया है।’ वहीं बीएमओ ने इस बात पर संतोष जाहिर किया है कि समय पर इस्तेमाल किए दस्ताने और कॉन्डम मिल गए, जिससे स्टाफ सतर्क हो गया और इसमें आई मेडिकल सप्लाई का इस्तेमाल नहीं किया गया।
सीएमओ को दी गई मामले की जानकारी
उन्होंने कहा- ‘अगर कोई इसका इस्तेमाल कर लेता तो इससे उसे हेपेटाइटिस बी और एचआईवी जैसे खतरनाक संक्रमण के होने का खतरा था। हालांकि, यह इस तरह का पहला मामला है, लेकिन सुरक्षा दृष्टि से शिमला सीएमओ को इसकी जानकारी दे दी गई है।’
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks