एडवेंचर दल के मुखिया शिव राम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि दल ने नदी से शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और शव को सडक़ तक पहुंचाया। जहां शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी में चल रही थी धाम और डीजे तभी आ गए SDM-DSP, दूल्हे का पिता हुआ अरेस्ट- मिली बेल
महिला के शव को वहां से पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि महिला गुरुवार को नदी में गिरी थी और तब से सर्च अभियान जारी थी।
सरसाडी के पास लोगों ने महिला को बहते हुए देखा था। लोगों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी थी। मृतका की पहचान सरस्वती पत्नी कुलदीप निवासी शाहन डाकघर भ्रैण तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks