यह भी पढ़ें: हिमाचल: ओवरटेक के चक्कर में ऑटो ने बाइक को ठोंका, नहीं बचा एक युवक-एक पहुंचा अस्पताल
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को अपस्ताल भी पहुंचाना चाहा, लेकिन सिविल अस्पताल चौपाल तक ले जाते जाते उसकी जान चली गई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: ये हिमाचल है : ये 19 लाख का पुल है और ये हवा का झोंका भी नहीं सह पाया, ढह गया
मृतक की पहचान चौपाल के मडोग निवासी भूपिंदर चौहान के रूप में हुई है। दुर्घटना चौपाल-कुपवी सड़क पर मडोग नामक स्थान पर शुक्रवार रात 8 बजे हुआ। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कार सड़क से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ओवरटेक के चक्कर में ऑटो ने बाइक को ठोंका, नहीं बचा एक युवक-एक पहुंचा अस्पताल
देर रात वहां से गुजर रहे एक अन्य वाहन चालक ने दुर्घटनाग्रस्त कार को खाई में गिरा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो चालक गम्भीर रूप से घायल था। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल चौपाल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks