इसके बाद ये खबर मीडिया के हाथों लगती है और हमारे जैसे सूबे के तमाम सारे न्यूज़ पोर्टल इस खबर को तहरीज देकर प्रकाशित करते हैं।
ये रही वो खबर: हिमाचल में खाकी दागदार: महिला कांस्टेबल से 'गंदा व्यवहार' करता था अधिकारी, बुरा फंसे साहब
वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि ख़बरों और महिला कांस्टेबल की शिकायत ने अपना कमाल दिखा दिया है। ताजा अपडेट के अनुसार आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ इस मामले के संबंध में FIR दर्ज कर ली गई है।
पुलिस अधिकारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 में एफआईआर दर्ज की गई है। केस रजिस्टर होने के बाद पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई करने मे जुट गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मां के साथ घर से बाहर निकला था 8 वर्षीय मासूम; तेज रफ्तार कर ने रौंद कर छीनी जिंदगी
मिली जानकारी के मुताबिक़ महिला कांस्टेबल ने उसके साथ छेड़खानी व दुर्व्यवहार करने का शिकायत पत्र पुलिस मुख्यालय को दिया था, जहां से शिकायत पत्र को जिला पुलिस प्रमुख को प्रेषित किया गया था। शिमला पुलिस ने शिकायत पत्र के तथ्यों की पड़ताल करने के बाद पुलिस अधिकारी के विरुद्ध मामला कायम किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में खाकी दागदार: महिला कांस्टेबल से 'गंदा व्यवहार' करता था अधिकारी, बुरा फंसे साहब
बता दें कि अपनी शिकायत में महिला कांस्टेबल ने पुलिस अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बहरहाल शिमला पुलिस ने महिला कांस्टेबल की शिकायत को गंभीरता से लिया है।
शिमला पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तथ्यों की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि दुर्व्यवहार के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति है। महिला कर्मियों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks