वहीं, प्रदेश सरकार द्वारा स्थानीय प्रशासन को इस बात की छूट दी गई है कि वो अपने हिसाब से स्थिति का अंदाजा लगाकर पाबंदियों को और कड़ा कर सकते हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित रामपुर उपमंडल से एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अगले महीने होनी थी शादी; सेहरे से पहले कोरोना ने ओढाया कफ़न
ताजा जानकारी के अनुसार रामपुर उपमंडल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने सुबह सात से दोपहर 1:30 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीद फरोख्त का समय निर्धारित किया है।
इसके साथ ही प्रशासन की ओर से लोगों से सभी की सुरक्षा निश्चित करने के लिए सरकार की एडवाइजरी का पूरी तरह से पालन करने की अपील की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज सारे रिकॉर्ड टूटे: एक दिन में 56 मरे, नए केस 4000 पार; एक ही जिले में 1605
एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने कहा कि रामपुर नगर परिषद क्षेत्र जो चार जिलों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र हैं, में संक्रमण फैलने का अधिक अंदेशा है। उपमंडल में साढ़े तीन सौ से अधिक संक्रमण के मामले आ गए हैं।
बीते एक सप्ताह में उपमंडल में रिकॉर्ड 150 मामले दर्ज किए गए हैं। संक्रमण की दृष्टि से नगर परिषद रामपुर (खनेरी के डकोलढ़, ज्यूरी, झाकड़ी, सराहन, दत्तनगर, नोगली, तकलेच, नीरथ और ननखड़ी संवेदनशील स्थान हैं।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल में आज फिर फटा बादल; मलबा पसरा-गाडियां दबीं, जानें मौके के हालात
इन क्षेत्रों में बीते एक सप्ताह में संक्रमण का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव को लेकर कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। सुबह सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आवश्यक सामान की दुकानों को खोलने का समय निर्धारित किया गया है।
इनमें वित्तीय क्षेत्र, सार्वजनिक उपयोग, वाणिज्यिक और निजी प्रतिष्ठानों से संबंधित दुकानें, बागवानी और कृषि मशीनरी, कृषि रसायन की दुकानें और औद्योगिक प्रतिष्ठान शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks