हिमाचल: पेड़ का सहारा बना जानलेवा; आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: पेड़ का सहारा बना जानलेवा; आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बीते कल हुई भारी बारिश, ओलावृष्टि व बादल फटने से काफी जगहों से भारी नुकसान होने की ख़बरें आ रही है। इस कड़ी में शिमला जिले के विकास खंड रामपुर की मशनु पंचायत में आसमानी बिजली से दो मजदूरों की मौत हो गई है। बताया गया हादसे के वक्त दोनों मजदूर खेतों में काम खत्म करके लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: CM जयराम के गृह जिले का हाल: ऑक्सीजन के लिए घंटों तड़पता रहा 80 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव

इस दौरान अचानक से तेज बारिश शुरू हो गई और दोनों मजदूर बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए। लेकिन ऐसा करना उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। बताया गया कि पेड़ पर बिजली गिर गई और दोनों मजदूर बिजली की चपेट में आ गए। इतना ही नहीं घायल दोनों मजदूरों ने मौके पर ही दम भी तोड़ दिया था। मृतक मजदूर नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: चलते रहेंगे एटीएम; बैंकों में लेनदेन का समय भी हुआ सीमित

हादसे की सूचना पंचायत प्रधान से पुलिस को दी। ASI सुनील दत्त की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल सराहन लाया गया। बताया जा रहा है कि शवों का पोस्टमोर्टम करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक़ दोनों मृतक माशनू के एक बागवान के पास मजदूरी करते थे। DSP रामपुर चंद्रशेखर ने हादसे की पुष्टि की।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ