यह भी पढ़ें: अनिल-जयराम आमने सामने: बैठक कर रहे थे CM तभी पहुंचे BJP के 'नाराज' विधायक, फिर...
मिली जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस ने देर शाम पुराने बस अड्डे के समीप एक महिला को 13.400 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। बताया गया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान पुलिस की टीम जब गश्त कर रही थी तो पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। इस दौरान पुलिस ने जब उनसे घूमने की वजह पूछी तो पुरुष बस अड्डे से नीचे उतरकर जंगल की ओर भाग गया।
जंगल के रास्ते भाग निकला महिला साथी, फंस गई बेचारी
अंधेरा होने के कारण वह भागने में कामयाब रहा लेकिन महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला से पूछताछ के दौरान उसके पास से 13.400 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। एसपी मोहित चावला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले भी कोरोना काल में दिल्ली से नशा लेकर आई महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks