यह भी पढ़ें: हिमाचल: आपस में भिड गए दो परिवारों के लोग, बंदूक-कुल्हाड़ी लेकर लड़े; मामला दर्ज
शुरूआती जानकारी के मुताबिक़, शुक्रवार दोपहर को अचानक ही बादल फटने के बाद पानी के तेज बहाव में हजारों टन मलबा सड़क पर आ गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे करीब आधा दर्जन वाहन मलबे की चपेट में आ गए। शाम तक भी वाहन मलबे में ही दबे हुए थे। हालांकि गनीमत इस बात की है कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो मामले- ट्रैक्टर ने बाइक को ठोंका, छत से गिरा मिस्त्री; दोनों स्वर्ग सिधारे
इस संबंध में आधिकारिक तौर पर जानकारी तो नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि वाहन में सफर कर रहे लोगों ने सावधानी बरतते हुए खुद को सुरक्षित बचा लिया। सूचना मिलने के बाद उपमंडल मुख्यालय राजगढ़ से पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि वीरवार को संगड़ाह के सीयूं गांव में भी मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ था। सिरमौर के ऊपरी इलाकों में मूसलाधार बारिश की जानकारी है। इसका असर आम जनजीवन पर भी पड़ा है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks