यह भी पढ़ें: कर्फ्यू के बीच शिमला वासियों को थोड़ी राहत: छूट के बाद भी खुले रहेंगे ढाबे; ये काम भी होंगे
मिली जानकारी के मुताबिक़, यमुनानगर जिले के जगाधरी की पुरानी अनाज मंडी में बुजुर्ग दंपती 80 वर्षीय ऋषिपाल गोयल व उनकी पत्नी 75 वर्षीय स्नेहलता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दंपती के शरीर से जेवरात भी गायब मिले।
हालांकि, मकान से कोई अन्य सामान गायब नहीं हुआ। न ही अलमारी से कोई सामान बिखरा हुआ था। पुलिस द्वारा इस संबंध में छानबीन शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 23 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर रेप, गंदा वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी
शुरूआती रिपोर्ट्स के अनुसार हत्या लूटपाट के इरादे से की गई या लूटपाट का दिखावा किया गया, इसकी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
बैंक से रिटायर था बुजुर्ग
बता दें कि ऋषिपाल गोयल स्टेट बैंक आफ इंडिया से करीब 20 साल पहले रिटायर हुए थे। इस समय वह पत्नी के साथ अकेले रहते थे। उनके दो बेटे अनमोल व अमित हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के भाटवाली गली में परिवार सहित रहते हैं, जबकि एक बेटा संजीव गोयल शिवपुरी कॉलोनी में रहता था। उसकी काफी पहले मौत हो गई थी। उसके बच्चे अभी शिवपुरी कॉलोनी में रहते हैं।
तकिये से गला दबाकर हत्या
मामले की तफ्तीश में पुलिस ने मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बुजुर्ग दंपति की तकिये से गला दबाकर हत्या की गई है। प्राथमिक जांच में लूटपाट वाला एंगल नजर नहीं आ रहा है। बुजुर्ग दंपति अकेले की रहते थे।
पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा, फिलहाल अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks