यह भी पढ़ें: केंद्र ने आगे बढ़कर की हिमाचल की मदद: कोरोना वैक्सीन की 50 हजार डोज भेजी
वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, शुरूआती जांच के अनुसार महिला ने तनाव में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया है। मृतक महिला की पहचान शैल चौबे के तौर पर की गई है। पुलिस के मुताबिक जब परिजनों ने देखा तो उस समय वो गंभीर अवस्था में थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादियों के सीजन में बढ़ गए सोने के दाम, यहां जानें आज का रेट
मुंह से झाग निकलने पर तुरंत ही उसे इलाज के लिए पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर महिला की नाजुक हालत को देखते हुए नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी।
महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाड़ा वापस शव को वापस पांवटा साहिब ही लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। डीएसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks