हिमाचल: रात को कमरे में सोया था युवक, मायके से लौटी पत्नी ने उठाया पर टूट चुकी थी सांसें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: रात को कमरे में सोया था युवक, मायके से लौटी पत्नी ने उठाया पर टूट चुकी थी सांसें

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित पांवटा साहिब से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित बातामंडी में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। युवक कबाड़ी का कार्य करता है। दिनभर कार्य करने के बाद वह घर लौटा और कमरे में सो गया लेकिन उसके बाद उठ नहीं पाया। हालांकि, उसे अस्पताल ले जाया गया था लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: नदी से बरामद हुई 16 वर्षीय की देह, नहीं हो पा रही पहचान, इस बात की है आशंका

युवक की मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में बातामंडी के समीप ही घुतनपुर गांव का 22 वर्षीय आकाश कबाड़ी का काम करता है। 

शनिवार को उसकी पत्नी घर मायके गई थी, जबकि वह हर रोज की तरह काम पर निकला था। दिनभर काम करने के बाद वह घर लौटा और सो गया। मायके से लौटने पर उसकी पत्नी ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह उठ नहीं पाया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचली युवक ने किया कमाल: 6 महीने में निकाला 3.5 टन शहद, बेचकर कमाए लाखों

इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ