क्या है पूरा मामला
सूचना के अनुसार बुधवार देर रात एक पिकअप (HP- 712246) नाहन से पांवटा साहिब के तरफ जा रही थी। इसी क्रम में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पिता-पुत्र दोनों खत्म; अब कौन कमाएगा
इस हादसे में गाड़ी चालक माज़रा निवासी 38 वर्षीय आरिफ़ इक़बाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे घायल अवस्था में ही 108 एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना टेस्ट कराने गया था, 'जवान' से लड़ बैठा; जांच तो नहीं F.I.R जरूर हो गई
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
मामले कि पुष्टि करते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ़ से डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि वाहन के पेड़ से टकराने की वज़ह से चालक की मौत हो गई है। उनको ने यह भी कहा कि पुलिस द्वारा मामले को दर्ज कर उचित जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks