इसके बाद यह वैन नीचे बने मकान की छत पर जाकर लैंड हुई। हालांकि, इस हादसे के वक्त ना तो कोई छत पर मौजूद था और ना ही गाड़ी में जिसके चलते किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सर्वदलीय बैठक से पहले ही बोले राठौर- 'लॉकडाउन के सिवा और कोई चारा ही नहीं बचा'
मिली जानकारी के अनुसार पालर मार्ग पर ड्राईवर ने उतराई में वैन को खड़ा कर छोड़ दिया। संभावना जताई जा रही है कि ड्राइवर ने गलती से हैंड ब्रेक नहीं लगाई हुई थी। जिसकी वजह से अचानक ही मारूति ने उतराई में रफ्तार पकड़ ली। वहां से नीचे लुढ़कने के बाद यह वैन टिक्करी संपर्क मार्ग पर भी नहीं रुकी और रस्ते के निचली तरफ एक घर की छत पर जा रुकी।
यह भी पढ़ें: जयराम सरकार का बड़ा फैसला: इन डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को मिलेगा इंसेंटिव, जानें कितना
इस हादसे में किसी की जान तो नहीं गई है लेकिन वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक चालक राजेंद्र उर्फ राजू के वैन से उतरने के कुछ ही देर बाद हादसा हुआ। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है, लिहाजा लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, पुलिस थाना संगड़ाह के एएसआई घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks