यह भी पढ़ें: हिमाचल के सात लाख परिवारों को राहत: डिपुओं में पहुंची निशुल्क राशन की सप्लाई
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सोलन जिले स्थित परमाणु के सेक्टर 6 में सेब मण्डी स्थित एक घर में पेश आया था। यह युवती घर में खाना बना रही थी की अचानक उसके कपड़ो ने आग पकड़ ली। जिसके बाद उसे तुरंत परिजनों द्वारा ईएसआई अस्पताल परवाणु इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सोलन अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: किसानों के काम की है ये योजना: 55 रुपए देकर हर महीने पाएं 3000 रूपए
यहां से भी उसे आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान युवती की मृत्यु हो गई। मृतिका के परिजनों ने बताया की वह खाना बनाते समय आग लगने से झुलसी है।
वहीं, इस वारदात का पता चलने के बाद पुलिस ने मृत लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमोर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks