इस सब के बीच प्रदेश के सोलन जिले से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बद्दी में न्यू टाउन में किराए के मकान में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने फंदा लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती बद्दी की एक कंपनी में कार्य करती थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्फ्यू ने छीन ली जिंदगी- चंडीगढ़ के लिए पैदल ही चल पड़ा मजदूर, सड़क पर गिरा टूटा दम
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवती के शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि चंबा के चुराह तहसील के बलवास गांव की 25 वर्षीय युवती बद्दी की एक कंपनी में कार्यरत थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सरकार नौकरी: 10वीं पास के लिए 50 पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए बचे हैं 4 दिन
गुरूवार को उसके परिजन उसे फोन कर रहे थे लेकिन वह फोन नहीं उठा रही थी। तब उन्होंने केयरटेकर को फोन किया कि उनकी बेटी फोन नहीं उठा रही है।
केयर टेकर ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। उसने पुलिस सूचित किया। बद्दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा को काट कर खोला और देखा कि युवती बाथरूम में फंदे से लटकी हुई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे को था कोरोना- पिता की चिता को आग देने PPE किट पहन पहुंचा शमशान
पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचित किया। युवती चचेरे भाई जो बद्दी में नौकरी करते थे, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
एएसपी नरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस को युवती के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवती का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया है। काल डिटेल के आधार पर इसकी जांच की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks