यह भी पढ़ें: हिमाचल के किसानों का चालान काटेगी पंजाब पुलिस: फसल बेचने गए तो गाड़ी भी होगी सीज
शव मिलने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बिहार निवासी 37 वर्षीय सुरेश मांझी के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह व्यक्ति 7 मई को बिहार से काम करने किन्नौर के लिए आया था। लेकिन यह पिछले कल शिमला से किन्नौर जाते समय रास्ते में ही उतर गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अज्ञात बीमारी की दस्तक: 110 भेड़-बकरियों की चली गई जान पर कैसे पता नहीं
बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति ने अपने साथ आए लोगों से कहा कि इसका यहां मन नहीं लग रहा है। इसीलिए सुरेश कल शाम को शिमला से सोलन के लिए आया था। जिसकी टिकट पुलिस को उसकी जेब से बरामद हुई है।
पुलिस को शव पर किसी भी प्रकार के कोई निशान नही मिले है। मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks