हिमाचल में कोरोना डर: नगर पालिका वर्करों ने झाड़ा पल्ला, अपनों ने भी संस्कार से कर दिया मना!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में कोरोना डर: नगर पालिका वर्करों ने झाड़ा पल्ला, अपनों ने भी संस्कार से कर दिया मना!

सोलन। हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना का भय लोगों में इतना बैठ गया है कि अपनों का अंतिम संस्कार करने से लोग तैयार नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला सोलन जिले के बद्दी से सामने आया है। बतौर रिपोर्ट्स, नगर परिषद बद्दी के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के न आने पर बद्दी वार्ड एक के लोगों ने जम्मू-कश्मीर के व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया। इस व्यक्ति की बुखार से मौत हो गई थी लेकिन इसका टेस्ट नहीं हुआ था। 

यह भी पढ़ें: अब सफ़र के साथी नहीं बन सकेंगे HRTC कंडक्टर ज्वाला सिंह ठाकुर, ड्यूटी पर हुआ था कोरोना

इसके बावजूद भी एहतियात के तौर पर स्थानीय युवाओं ने कोविड नियमों के तहत उसका अंतिम संस्कार किया। मिली जानकारी के मुताबिक़ बद्दी के वार्ड-एक के हरविंद्र सिंह के किराये का मकान में रहने वाले जम्मू-कश्मीर निवासी 72 वर्षीय रमेश कृष्ण कौल की उसके कमरे में संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। यह व्यक्ति कमरे में अकेले रहता था। सुबह जब वह नहीं उठा तो हरविंद्र व वार्ड पार्षद किरण गौतम ने पुलिस को सूचित किया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नई पाबंदियां: एंट्री पॉइंट पर बैठी है पुलिस, पहचान पत्र दिखाकर मिल रहा दाखिला

सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद का पति संजीव ठाकुर व पुलिस मौके पर पहुंची। इस कमरे के साथ रह रहे लोगों का कहना था कि पिछले दो-तीन दिन से यह व्यक्ति बुखार से पीड़ित था। यह किसी कंपनी में सुरक्षा कर्मी का कार्य करता था। 

लेकिन उक्त व्यक्ति ने कोरोना टेस्ट नहीं कराया था। जिस पर पुलिस ने मृतक व्यक्ति सैनेटाईज करने के बाद उसमें से नंबर लिया और फोन किया। जो कि उसकी चंडीगड़ में रहने वाली भतीजी ने उठाया। फोन सुनते ही वह चंडीगढ़ से रवाना हो गयी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 16 वर्षीय लड़की को खाना बनाते वक्त लपटों ने घेरा; IGMC में टूटीं सांसें

दोपहर बाद 2 बजे वह बद‍्दी पहुंची और उसने पुलिस से आग्रह किया कि उसका का आगे पीछे कोई नहीं है और यहीं पर इसकी अंतिम संस्कार किया जाए लेकिन बुखार आने की सूचना मिलते ही कोई भी हाथ लगाने को राज़ी नहीं हुआ। वहीं, वार्ड पार्षद ने पहले ईओ को सूचना दी। इस पर पता चला कि ईओ अवकाश पर थे तो पार्षद ने एसडीएम को सूचित किया। एसडीएम ने तहसीलदार को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के सात लाख परिवारों को राहत: डिपुओं में पहुंची निशुल्क राशन की सप्लाई

सूचना पाकर तहसीलदार मौके पर जरूर आए लेकिन रविवार के चलते नगर परिषद का कोई डेली वर्कर नहीं आया। जिस पर स्वास्थ्य विभाग समेत सभी को कहा गया लेकिन किसी ने भी शव को हाथ नहीं लगाया। इसके बाद बद‍्दी के वार्ड नंबर-एक के युवा संजीव ठाकुर, ललित ठाकुर, अजय, हरविंद्र, करण, राकेश, अर्जुन ने पीपी किट पहन कर उक्त व्यक्ति को छोटा हाथी वाहन से श्मशान घाट पहुंचा और उसके बाद वहां पर उसका अंतिम संस्कार किया।

यह भी पढ़ें: किसानों के काम की है ये योजना: 55 रुपए देकर हर महीने पाएं 3000 रूपए

तहसीलदार मुकेश शर्मा ने बताया कि मृतक व्यक्ति ने कोरोना टेस्ट तो नहीं कराया था लेकिन उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण थे। जिस पर उसका कोविड नियमों के तहत संस्कार किया गया। नगर पालिका के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अवकाश पर होने से स्थानीय युवाओं ने मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ