हिमाचल: सोलन जिले में कितने से बजे से कितने बजे तक खुलेंगी दुकानें, यहां जानें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: सोलन जिले में कितने से बजे से कितने बजे तक खुलेंगी दुकानें, यहां जानें

सोलन। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश की जयराम सरकार ने सूबे में 16 मई तक के लिए कोविड कर्फ्यू का ऐलान कर रखा है। इस सब के बीच बीते कल प्रदेश सरकार द्वारा 10 मई से कोविड कर्फ्यू को और सख्त करने का ऐलान किया गया है। जिसके तहत सूबे में अब से मात्र 3 घंटे के लिए दुकानें खोली जाएंगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना से पति की मौत-किसी ने नहीं दिया कंधा, पत्नी ने खुद दी पति की चिता को मुखाग्नि

दुकानें खोलने का समय निर्धारित करने का अधिकार जिला प्रशासन के जिम्मे सौंपा गया था। जिसके संबंध में अब अपडेट्स भी सामने आने लगी हैं। ताजा अपडेट के तहत सूबे के सोलन जिले में कब कब दुकानें खुलेंगी इसकी जानकारी सामने आ गई है। 

उपायुक्त केसी चमन ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार 10 मई से नई बंदिशें लगाई गई है। 

यह भी पढ़ें: कांगड़ा, ऊना, मंडी, सिरमौर, चंबा: दुकानें खोलने और बंद करने का समय निर्धारित-जानिए

उन्होंने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन द्वारा जारी अधिसूचना 10 मई प्रातः 6 बजे से 17 मई तक लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि अब 10 मई सोमवार प्रातः से जरूरी सेवाओं को छोड़कर प्राइवेट बस सेवाएं, परिवहन निगम की बसें, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज से जुड़े वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में कल प्रातः 8 से 11 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुलेगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 19 साल की लड़की ने लगा लिया फंदा, नर्सिंग सेकेंड ईयर की थी छात्रा

जिसमें सब्जी, फल, दूध, अंडा, मांस, राशन ,फसलों की कीटनाशक दवाइयों व बीजों की दुकानें खुली रहेगी। जबकि भवन निर्माण की सामग्री, हार्डवेयर की दुकानें बंद रखे जाने के आदेश जारी किए गए हैं। डीसी ने कहा कि बेवजह घूमने वालों को बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा। यदि कोई ऐसे घूमता हुआ पाया जाता है तो उस पर एफआईआर दर्ज  की जाएगी। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ