हिमाचल: अस्पताल में पड़े रह गए तीन-तीन वेंटिलेटर, कोरोना मरीज का हो गया देहांत

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: अस्पताल में पड़े रह गए तीन-तीन वेंटिलेटर, कोरोना मरीज का हो गया देहांत

सोलन: ऑक्सीजन की कमी की वजह से हिमाचल में भी जानें जा रही हैं। ताजा मामला सोलन जिले के काठा सरकारी अस्पताल का है जहां एक महिला की मौत वेंटिलेटर स्पोर्ट न मिलने की वजह से हो गई है। 

काठा में वेंटिलेटर न मिलने पर महिला को बद्दी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां वेंटिलेटर मिला मगर आधे घंटे में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों ने बताई थी वेंटिलेटर की आवश्यकता:

मृतक महिला की पहचान रामशहर के बडू गांव की 53 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। उक्त महिला को सांस लेने में तकलीफ की वजह से दो मई को काठा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

यह भी पढ़ें: उड़ता हिमाचल: मां को खेत में छोड़ नशे करने चला गया युवक, ओवरडोज से टूटा दम- झाड़ियों में मिला

इससे पहले कोविड संक्रमित होने की वजह से वह नालागढ़ अस्पताल में भर्ती थी। काठा अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर की जरूरत बताई। लेकिन महिला के लिए वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं हो सकी।

बीबीएन का सबसे बड़ा अस्पताल है काठा:

बता दें कि काठा अस्पताल बीबीएन का सबसे बड़ा अस्पताल है। अव्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पिछले वर्ष काठा अस्पताल में आईसीयू रिपेयर का कार्य चला था लेकिन लॉकडाउन लगने से यह काम अधूरा ही रह गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सर्वदलीय बैठक संपन्न-कैबिनेट शुरू, विपक्ष के नेता बोले- लॉकडाउन लगाओ

यहां पर तीन वेंटिलेटर मौजूद हैं लेकिन चालू नहीं किए गए। यह शोपीस बने हुए हैं। हालांकि, प्रशासन का यह भी कहना है कि एक-दो दिन में विशेषज्ञ बुलाकर वेंटिलेटर को चालू कर दिया जाएगा। 

अव्यवस्था की वजह से गई है दूसरी जान:

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में अव्यवस्था की वजह से कोरोना मरीज की मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले हमीरपुर में भी एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत अव्यवस्था की वजह से हो गई थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: HRTC की चलती बस में कंडक्टर को आया फोन- तुम पॉजिटिव हो, मच गया...

एक तरफ सरकार दावा कर ही है कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। कोविड मैनेजमेंट को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। बावजूद हो रही इन तरह की मौतों को सरकार को गंभीरता से लेना होगा।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ