हिमाचल: बिना मास्क लगे सड़क किनारे बैठा था शख्स, पुलिस ने टोककर जांच की मिला चिट्टा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: बिना मास्क लगे सड़क किनारे बैठा था शख्स, पुलिस ने टोककर जांच की मिला चिट्टा

सोलन। हिमाचल प्रदेश में रोजाना नशा तस्करों के पकडे जाने के ढेरों मामले सामने आते हैं लेकिन सोलन जिले से सामने आए इस ताजा मामले को पढ़कर आप भी एक बार हैरान जरूर होंगे। 

यहां परवाणू पुलिस ने गश्त के दौरान बाबा बालक नाथ मन्दिर के पास पड़ने वाले टीटीआर के समीप एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोविड ने छीनी सांसें पर अंतिम इच्छा बता गई यह महिला प्रधान, जान कर करेंगे सलाम

मिली जानकारी के अनुसार उक्त शख्स पैरापिट पर बैठा हुआ था, जिसने मुंह पर मास्क नहीं लगा रखा था। पुलिस ने जब व्यक्ति से पूछताछ की तो इस दौरान उसने कुछ नीचे की तरफ फेंक दिया। 

पुलिस ने जब फेंकी हुई पॉलीथिन को उठाकर देखा तो पाउच में चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मनप्रीत सिहं (35) निवासी मोहल्ला राघोमाजरा डाकघर राघो माजरा तहसील व जिला पटियाला पंजाब के रूप में हुई है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ