हिमाचल: तीन बेटियों के पिता ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर लगाया फंदा, टूटा दुखों का पहाड़

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: तीन बेटियों के पिता ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर लगाया फंदा, टूटा दुखों का पहाड़

सोलन। हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। इसी कड़ी में प्रदेश के सोलन जिले से एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक शख्स ने सुसाइड कर लिया। मृतक शख्स पेंटिंग का काम करता था, वहीं कोरोना के इस दौर में काम ना मिलने की वजह से वह काफी परेशान चल रहा था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: अपनी पत्नी को बचाता रहा सेना का जवान-पीटते रहे लोग, वायरल हुआ वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार वह अपने पीछे पत्नी और तीन छोटी-छोटी बेटियों को पीछे छोड़ गया है। मृतक की पत्नी झाड़ू-पोछे का काम करती है, वहीं अब पति की मौत के चलते उसके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस सुसाइड के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने किया CM जयराम को फोन, बोले- हरसंभव मदद मिलेगी

मृतक की पहचान नरेश कुमार (37) मूल निवासी अमरोहा यूपी के रूप में हुई है। जानकरी के मुताबिक व्यक्ति पेशे से पेंटर का कार्य करता था और पिछले 10-12 सालों सोलन में ही अपने परिवार के साथ रह रहा था। 

कोरोना काल में आर्थिक तंगी होने के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है व पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ