यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल में 10 मई से लगेंगे नए प्रतिबंध, नहीं चलेंगी बसें-दुकानों सिर्फ 3 घंटे खुलेंगी
मिली जानकारी के अनुसार मृतक लड़की अपने कमरे में थी, जिसने अंदर से कुंडी लगाई हुई थी। आवाज लगाने पर जब छात्रा ने कुंडी नहीं खोली तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नालागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को तोड़कर जब अंदर देखा तो युवती का शव पंखे से लटका हुआ था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज कोरोना का नया रिकॉर्ड: 5400 से अधिक केस; एक्टिव मामले 32 हजार के करीब पहुंचे
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतिका मंडी जिले की रहने वाली बताई जा रही है। मृतक लड़की नर्सिंग कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा थी। मौके से मृतक युवती का मोबाइल फोन मिला है और पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 500 मीटर गहरी खाई में जा समाई कार, परखच्चे उड़े-नहीं बचा ड्राइवर
डीएसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में यह सामने आ रहा है कि युवती द्वारा सुसाइड किया गया है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks