यह भी पढ़ें: हिमाचल: सर्वदलीय बैठक संपन्न-कैबिनेट शुरू, विपक्ष के नेता बोले- लॉकडाउन लगाओ
बतौर रिपोर्ट्स, सम्राट प्लाइवुड में एक लोहे के मिश्रण वाले बर्तन में केमिकल फॉर्मल्डिहाइड, कीटोन और फिनोल मिला हुआ था, जिसकी वजह से यह हादसा पेश आया। बताया गया कि केमिकल से भर यह बाउल अचानक से हुए ब्लास्ट के कारण नीच गिरा गया, जिसकी चपेट में आने से मजदूर उसके नीचे दब गया और सारा रसायन आसपास फैल गया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के इन चार जिलों में आज होगी बारिश! जानें कबतक बिगड़ा रहेगा मौसम
बद्दी के एसपी रोहित मालपानी ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, बीर प्लासी गांव के सम्राट प्लाइवुड में एक टैंक में यह धमाका हुआ था। विस्फोट के कारण एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सभी प्रवासी हैं। एसडीएम नालागढ़ महिंदर पाल और डीएसपी नालागढ़ मौके पर पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सर्वदलीय बैठक में बड़ा फैसला- एक माह की सैलरी देंगे सभी MLA, सिंघा ने कही बड़ी बात
पाल ने कहा कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान उमेश के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का रहने वाला है। घायल होने वालों में केसी झा (57), रूपनगर, सोनू (28) यूपी के बिजनौर जिले के और चेतन पाल (22) यूपी के संभल के थे। केसी झा एक रासायनिक विशेषज्ञ थे, जबकि वे घायल मददगार थे। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks