हिमाचल: कर्फ्यू ने छीन ली जिंदगी- चंडीगढ़ के लिए पैदल ही चल पड़ा मजदूर, सड़क पर गिरा टूटा दम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कर्फ्यू ने छीन ली जिंदगी- चंडीगढ़ के लिए पैदल ही चल पड़ा मजदूर, सड़क पर गिरा टूटा दम

सोलन। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश सरकार ने पूरे सूबे में कर्फ्यू लगा रखा है। इस कोविड कर्फ्यू में सख्ती इतनी अधिक है कि सरकार ने पूरे सूबे की परिवहन सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर रखा है। वहीं, सामने आए ताजा मामले में शायद सरकार के इसी फैसले का खामियाजा एक मजदूर को अपनी जान गंवाकर भरना पड़ गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे को था कोरोना- पिता की चिता को आग देने PPE किट पहन पहुंचा शमशान

बताया गया कि सोलन जिले स्थित परवाणू में एक मजदूर की जान उस समय चली गई, जब वह कुमारहट्टी से अपने साथियों के साथ पैदल चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। 

मिली जानकारी के मुताबिक़ 45 वर्षीय सोनू शर्मा पुत्र जलधर शर्मा निवासी जिला गोडा झारखंड अपने साथियों के करीब एक माह पहले चंडीगढ़ से लेबर का काम करने कुम्हारहट्टी के पास गांधीग्राम आए थे। लेकिन प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगने के कारण काम बंद हो गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: धाम किसी और के घर, खामियाजा भुगते प्रधान जी; ऊपर से आया नोटिस

ऐसे में सोनू अपने साथी चन्दन कुमार के साथ गांव गांधीग्राम से पैदल ही चंडीगढ़ के लिए निकल पड़ा। इस दौरान जब ये दोनों पैदल चलते हुए टीटीआर होटल परवाणु के सामने पहुंचे तो अचानक सोनू कुमार को दिल का दौरा पड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस द्वारा सोनू को इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया, जहां डॉक्टर साहब ने उसे ब्रॉट डैड घोषित कर दिया।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ