यह भी पढ़ें: HPPSC का बड़ा फैसला: अब ऑनलाइन पूरी करेगा मूल्यांकन प्रक्रिया, आदेश जारी
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जून होगी। 14 जून से 18 जून तक विलंब शुल्क 300 रुपये के साथ ऑनलाइन आवेदन होगा। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा सुरेश कुमार सोनी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में स्वयं आनलाइन प्रोस्पेक्टस में दर्शाए निर्देशों के अनुसार शुद्धि कर सकता है। 19 से 21 जून तक ऑनलाइन शुद्धि होगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बोलेरो-कैम्पर की टक्कर में दो की गई जान; पिता-बेटी ने लगा दी छलांग, बच गए दोनों
इसके अलावा अभ्यर्थियों को श्रेणी व उप श्रेणी में ऑनलाइन शुद्धि करने की अनुमति नहीं है, क्योंकि इससे आवेदन शुल्क प्रभावित होता है। वहीं, अगर किसी अभ्यर्थी को यह शुद्धि करवानी हो तो वह बोर्ड कार्यालय में निर्धारित तिथियों के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करना होगा। परीक्षा के चार दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 800 रिपे आवेदन शुल्क होगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 2 हफ्ते पहले दूल्हा बना था CRPF जवान, अचानक गई जान; दुल्हन पर टूटा दूखों का पहाड़
इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए फीस 500 रूपए है। वहीं, अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एप्लीकेशन में पेमेंट गेटवे लिंक पर क्लिक करने के बाद डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के जरिए शुल्क जमा करवाना होगा।
यह रही टेट डेटशीट
- जेबीटी टेट चार जुलाई को सुबह 10 से साढ़े 12 तक होगी।
- शास्त्री विषय में अध्यापक पात्रता परीक्षा दोपहर दो से साढ़े चार तक होगी।
- टीजीटी नॉन मेडिकल 10 जुलाई सुबह 10 से साढ़े 12 व भाषा अध्यापक दोपहर बाद दो से साढ़े चार बजे तक होगी।
- टीजीटी आर्ट्स 11 जुलाई को सुबह 10 से साढ़े 12 व टीजीटी मेडिकल दो से साढ़े चार तक होगी।
- इसके अलावा पंजाबी विषय में अध्यापक पात्रता परीक्षा 18 जुलाई को सुबह 10 से साढ़े 12 तक होगी।
- उर्दू विषय में अध्यापक पात्रता परीक्षा दोपहर दो से साढ़े चार बजे तक होगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks