हिमाचल: तीन नशेड़ी युवकों ने तोड़ा नाइट कर्फ्यू, रात भर खानी पड़ी हवालात की हवा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: तीन नशेड़ी युवकों ने तोड़ा नाइट कर्फ्यू, रात भर खानी पड़ी हवालात की हवा

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश सरकार द्वारा सूबे के चार जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके बावजूद भी कुछ लोगों को ना तो कोरोना का डर है और ना ही सरकार के नियमों की परवाह। इसी कड़ी में नाइट कर्फ्यू के नियमों के साथ लापरवाही बरतने का ताजा मामला प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आया है। जहां पर नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। 

रमजान में दोस्तों संग नशा कर घूम रहा था कदीर खान!

बतौर रिपोर्ट्स, रात के समय नेशनल हाईवे पर बिना किसी कारण नशे की हालत में घूम रहे तीनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर उन्हें पूरी रात हवालात में रखा। इन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार देर रात पांवटा साहिब पुलिस टीम सुरजपुर की तरफ गश्त पर थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचाल-वासियों हो जाओ तैयार: कल से 4500 रूटों पर नहीं दौड़ेंगी प्राइवेट बसें, बेनतीजा रही बातचीत

इस दौरान पुलिस ने देखा कि सुरजपुर के पास रिशु, कादिर खान और अमित नशे की हालत में सड़क पर घूम रहे थे। पुलिस ने उनसे घूमने का कारण पूछा तो वे सही जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने तीनों को रात्रि कर्फ्यू के उल्लंघन पर हिरासत में लेकर पूरी रात हवालात में रखा। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने इसकी पुष्टि की है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ