वहीं, दूसरी तरफ सूबे के कुल्लू जिले से सामने आई अपडेट के मुताबिक़ यहां मणिकर्ण घाटी में एक महिला पार्वती नदी में बह गई है। जो चट्टानों के बीच में फंस गई है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि महिला के शव को रेस्क्यू करने के लिए अभियान चलाया है।
पांवटा में बह गए दो युवक, जारी है खोज बीन
मिली जानकारी के अनुसार पावंटा साहिब में नदी में डूबकर दोनों युवक की मौत हुई है। युवकों की पहचान टीका राम (18 वर्ष) व मुकेश (17 वर्ष) के तौर पर हुई है। दोनों युवक मंडी जनपद के करसोग के रहने वाले थे। करीब दो सप्ताह पहले काम के सिलसिले में पांवटा साहिब आये थे और एक निजी मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: खड़ूस जेठानी ने देवरानी को दिया ताना; रेशमा ने निगल ली सल्फास की गोली
गुरुवार शाम चार बजे के करीब मृतक टीका राम और मुकेश अपने दो अन्य साथियों के साथ यमुना नदी नें नहाने गए। एक अन्य साथी हरीश, जो पच्छाद का रहने वाला है ने पुलिस को बताया कि चार में से तीन युवक नहाने के लिए नदी में उतरे और चौथा किनारे बैठा हुआ था। हरीश की मानें तो नदी में उतरने के दौरान टीका और मुकेश का पैर फिसल गया। जिस कारण वे डूब गए। किन्हीं को तैरने नहीं आता था। जिस वजह से उनकी जांच नहीं बचाई जा सकी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल शर्मसार: IGMC में नर्स से छेड़छाड़, नशे में धुत्त सफाई कर्मी व गार्ड ने किया घटिया काम
घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और सर्च ऑपरेशन चला कर दोनों युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी व एसडीएम ने बताया कि घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कुल्लू में नदी में डूब गई महिला
वहीं, कुल्लू के मामले से जुडी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि जरी चौकी में सूचना मिली थी कि सरसाडी के पास एक महिला को पार्वती नदी में बहते हुए देखा है। जिसके चलते पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की टीम व रेस्क्यू दल को घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के लिए बुलाया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल शर्मसार: पिता ने 16 साल की बेटी के साथ किया मुंह काला, दी जान से मारने की धमकी
उन्होंने बताया कि महिला का शव चट्टानों के बीच फंसा हुआ है जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि नदी में बहने वाली महिला की पहचान सरस्वती पत्नी कुलदीप निवासी शाहन डाकघर भ्रमण तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks