हिमाचल: खेलते-खेलते टंकी के पानी में डूब गया तीन वर्षीय मासूम, नहीं बचाया जा सका

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: खेलते-खेलते टंकी के पानी में डूब गया तीन वर्षीय मासूम, नहीं बचाया जा सका

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया. यहां स्थित उपमंडल झंडूता के अंतर्गत बैरी दड़ोला गांव में 3 वर्षीय बच्चे की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक़ बैरी दड़ोला गांव निवासी रोशन लाल का 3 वर्षीय बेटा आयूष गत शाम आंगन में खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिर गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सरकारी नर्स ने क्वार्टर में लगाया फंदा, फोन ही करते रह गए घर वाले

बताया जा रहा है कि उस दौरान घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। जब बच्चे की मां घर आई तो उसने बेटे की खोजबीन की तो वह पानी की टंकी में मिला। बच्चे को आनन-फानन में टंकी से निकाल कर क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर। 

झंडूता थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ