हिमाचल: कोरोना पीड़ित के अंतिम संस्कार में इस्तेमाल पीपीई किट को खुले में फेंका, घबराए लोग

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कोरोना पीड़ित के अंतिम संस्कार में इस्तेमाल पीपीई किट को खुले में फेंका, घबराए लोग



मंडीः हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों में कोरोना संक्रमितों के मामलों में कमी आई है। लेकिन इसी बीच लोगों की लापरवाही के चलते ये संक्रमण एक बार फिर पूरे प्रदेश भर में हावी हो सकता है। ताजा मामला मंडी जिले स्थित सुंदरनगर से सामने आया है। जहां पर कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार में इस्तेमाल हुई पीपीई किट व मास्क को श्मशान घाट से लगभग एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया गया। जिस वजह से स्थानीय लोगों में कोरोना संक्रमण का डर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: अंतरिक्ष यात्री बनाना चाहता है 7 वर्षीय बेटा, पिता ने अभी से दिला दी चांद पर जमीन

बता दें कि यह मामला जिले की ग्राम पंचायत चांबी का है। जहां पर कोरोना संक्रमित व्यक्ति के दाह संस्कार में इस्तेमाल की गई पीपीई किट व मास्क को लोगों ने सड़क किनारे ही फेंक दिया। वहीं,  इस मामले में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की बात करें तो इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि इस्तेमाल की गई पीपीई किट, कोरोना जांच और शव का अंतिम संस्कार करने वाली किट को मेडिकल वेस्ट के नियमानुसार निस्तारित किया जाएगा। लेकिन लोग फिर भी लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: IGMC के बुरे हाल, बचा है सिर्फ 50 यूनिट ब्लड, रोजाना 40 यूनिट की है खपत

मिली जानकारी के अनुसार जब सड़क किनारे फेंकी पीपीई किट कि सूचना स्थानीय लोगों को मिली तो गांव के लोगों के बीच हडकंप की स्थिति बन गई। जिसके बाद एक स्थानीय व्यक्ति नें पहले तो पीपीई किट की वीडियो कैमरे में कैद की उसके बाद हिम्मत कर उसे जला दिया। वहीं, इस पूरे मामले में एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। साथ ही ये भी कहा कि खुले में पीपीई किट फेंकना नियमों के खिलाफ है। पुलिस ऐसी लापरवाही करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ