यह भी पढ़ें: हिमाचल से सबसे बड़े 'मतधारी' जिला परिषद् सदस्य हैं लापता! इलाके में बंटे पोस्टर, जड़े आरोप
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सोमवार को ट्रैक्टर एच।पी। 47-2501 चौड़ा गांव के लिए बनी नई सड़क पर जा रहा था। ट्रैक्टर में चालक समेत दो लोग सवार थे।
यह भी पढ़ें: बुरी खबर: ब्लैक और व्हाइट के बाद येलो फंगस ने दी दस्तक, है दोनों से ज्यादा खतरनाक
कच्ची सड़क पर जैसे ही ट्रैक्टर शेरपुर गांव के पास पहुंचा कि अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गया। हादसे में किशोर ट्रैक्टर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। मृत किशोर की पहचान कार्तिक कुमार (16) पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव शेरपुर के रूप में हुई है। इसके अलावा चालक अंकित शर्मा पुत्र राजकुमार सुरक्षित बच गया। पुलिस को सुबह करीब पौने 11 बजे हादसे की सूचना मिली।
यह भी पढ़ें: जयराम सरकार को कोरोना ने दी सद्बुद्धी: कम किए खर्चे तो नहीं लेना पड़ा कर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद किशोर के शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए डल्हौजी अस्पताल पहुंचाया। एसपी अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks