दरअसल, यहां स्थित चंडीगढ़- मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर डडवाल में सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पहले तो हवा में उड़ा फिर सड़क के साथ लगते मकान की छत पर जा गिरा। हालांकि इस हादसे में गनीमत ये रही कि किसी की जान नहीं गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कुएं की सफाई के दौरान टुल्लू पंप में उतरा करंट, नहीं सह पाया झटका-गई जान
घर में मौजूद लोग इस हादसे में बाल-बाल बच गए। मकान के पास खड़ी बाइक इसकी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त यह हादसा पेश आया कि ट्रक बरमाना से कीरतपुर जा रहा था। स्वारघाट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कुएं की सफाई के दौरान टुल्लू पंप में उतरा करंट, नहीं सह पाया झटका-गई जान
मकान मालिक दीवाना राम पुत्र सोनू राम ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे एक धमाका हुआ जब उठ कर देखा तो लेंटर पर एक ट्रक गिरा मिला। धमाके की आवाज से सभी परिजन घर से बाहर निकल गए।
दीवाना राम ने बताया कि अगर लोक निर्माण विभाग इस मोड़ पर पैरापिट लगा देता तो शायद आज यह घटना नहीं घटती। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि दुर्घटना स्थल पर विभाग को पैरापिट लगाने के आदेश दें ताकि ऐसी घटना होने से बच सके।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks